पीलीभीत, मार्च 6 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के रूपपुर कृपा में तीन मार्च को होलिका दहन स्थल के निकट दो पक्षों में विवाद हो रहा था। विवाद की सूचना पर थाना सुनगढ़ी में तैनात उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार और हेड कांस्टेबल शाहिद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझाकर विवाद शांत करना चाहा। इसपर नशे की हालत में कुछ युवकों ने पुलिस ने साथ अभद्रता करना शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी से अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने विवाद कर रहे युवकों को खदेड़ दिया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.