मारपीट की दो घटनाओं में कई लोग घायल
फतेहपुर, मई 21 -- खागा। मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। अजनई गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने दंपत्ति पर हमला कर दिया, जिसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, नौबस्ता रोड पर जमीन और दीवार के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजनई गांव में घर के सामने गाली-गलौज करने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने दंपत्ति पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। अजनई निवासी सरवरी बेगम पत्नी हबीब अली ने पुलिस को बताया कि बीते 20 मई की शाम गांव का ही शहादत अली उर्फ छोटू पुत्र स्वर्गीय पीरबख्श उनके दरवाजे के पास आकर गाली-गलौज कर रहा था। जब पीड़िता के पति हबीब अली पुत्र स्वर्गीय जहीर अली ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो शहादत अली ने हब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.