बाराबंकी, अप्रैल 19 -- बाराबंकी। मारपीट और धमकी दिये जाने की दो घटनाओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला थाना देवा क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरमऊ का है। यहां के निवासी हरिश्चन्द्र पुत्र रामगोपाल ने ग्राम प्रधान नीलम, उनके पति लालाराम और उनके पुत्र शैलेश उर्फ छोटू के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, वह अपने घर के पास चढ़ने-उतरने के लिए मिट्टी डालकर ओटा बना रहा था, तभी आरोपियों ने उसे रोकते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी धक्का दिया गया। आरोप है कि हमलावर घर में घुसकर मारपीट करते हुए ओटा भी तोड़ गए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।दूसरी घटना थाना रामनगर क्षेत्र के ग्...