भभुआ, मार्च 5 -- (पेज तीन) भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के बेतरी गांव के बाबु लाल गोंड ने आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में अपने ही गांव के सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। उसने नामजद एफआईआर में लाठी-डंडा से मारपीट करने का आरोप लगाया है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. नशे की हालत में दो आरोपित पकड़े गए भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर नशे की हालत में दो आरोपितों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में भभुआ शहर के वार्ड 25 निवासी मनोज कुमार राम व दसौली के कमला तिवारी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। हि.प्र. रंग डालने पर मना करने पर दो भाइयों को पीटा भभुआ। थाना क्षेत्र के कुड़ासन गांव में होली...