किशनगंज, फरवरी 17 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा मछमारा की रहने वाली एक महिला ने पास के ही चार लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी सोमवार को दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला शनिवार की शाम को घर में थी। महिला किसी काम से घर से बाहर निकली। वह अपने घर के पास थी। तभी उनके साथ मारपीट की घटना घटित हुई। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है। किशनगंज शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज माझिया रोड से रविवार की शाम को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी की उक्त व्यक्ति अपने घर में नशे में हंगामा कर रहा ह...