मारपीट की घटना में सात लोग जख्मी
समस्तीपुर, मई 9 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में सात लोग जख्मी हो गए। इसमें सिंधिया गांव के रामबाबू महतो, कुड़वा गांव के सरिता देवी, खुशबू देवी, बबलू शाह, परी कुमारी एवं आरूषी कुमारी तथा फुलहरा गांव के शिवम कुमार शामिल थे। परिजन की मदद से सभी जख्मी लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया जहां जख्मी लोगों के प्राथमिक उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी प्रभारी डॉ हैदर ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.