रायबरेली, फरवरी 28 -- ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई मारपीट की घटना में पुलिस को मिली तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के पूरे पंडित मजरे माधोपुर सुल्तान गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हो गई। इसमें गांव की रहने वाली रामपती पत्नी रतीपाल ने पुलिस को तहरीर देकर सात नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उनकी निजी भूमि से जबरन रास्ता निकालने का उक्त लोगों के द्वारा दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि बीती 26 फरवरी को लेखपाल की जांच के बाद उक्त लोग कुल्हाड़ी, फावड़ा और लाठी-डंडों से लैस होकर आए और पीड़िता के अमरूद के पेड़ काटने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर राम...