खगडि़या, दिसम्बर 20 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र गांव में शुक्रवार को मारपीट की घटना में बीचबचाव के लिए गए एक युवक को पीट कर घायल कर दिया। जिसकी पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र गांव निवासी मो. सोहिल के रूप में की गई। घायल युवक ने बताया कि घर के आगे दो युवक मारपीट कर रहा था। जिसको छोड़ाने के लिए गए तो एक युवक ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों उसे ने आनन-फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...