भागलपुर, जून 2 -- सूर्यगढ़ा से राजेंद्र राज की रिपोर्ट मेदनीचौकी थाना क्षेत्र में चार तथा सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र से एक ग्रामीण के साथ मारपीट की घटना में घायल होने का समाचार है। इनका उपचार सीएचसी में डॉ. राजीव कुमार व अन्य के द्वारा किया गया। खाबा राजपुर गांव के भोली महतो तथा उनके पुत्र फुटू महतो को मारपीट में घायल कर दिया गया। वहीं मिट्ठू और इफ्तेखार को भी मारपीट की घटना में घायल कर दिया गया। स्थानीय थाना क्षेत्र के जकड़पुरा गांव में कुछ लोगों ने सोमवार की रात में अशोक सहनी को मारपीट कर घायल कर दिया। आपसी विवाद को लेकर यह घटना घटी। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...