मारपीट की घटना में चार जख्मी, दो लोग रेफर
समस्तीपुर, मई 31 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के सुरौली गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक केशव आनंद ने सभी का प्राथमिक उपचार किया और इसमें दो को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि जख्मी गांव के ही अंजनी कुमार, विवेक कुमार, लिपि भारती और संतोष कुमार है। जख्मी लोगों में से अंजनी कुमार और लिपि भारती को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- दो गुटों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.