सीवान, मार्च 18 -- सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के स्थानीय बाजार में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति स्थानीय निवासी गोपीचंद बासफोर का पुत्र मनोज बांसफोर है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...