गढ़वा, फरवरी 26 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत करके गांव निवासी 66 वर्षीय कामेश्वर राम बुधवार को मारपीट की घटना में घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में कामेश्वर ने बताया कि उसके हिस्से के खेत में सगा भतीजा ने बटाई पर आलू की खेती की थी। उसने मंगलवार को खेत से आलू कोड़कर कामेश्वर को हिस्सा नहीं दिया और अपने घर ले गया। उसे लेकर कामेश्वर ने जब उससे पूछताछ किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। उसे लेकर दोनों पक्ष में नोकझोंक होते होते मारपीट हो गई। राम प्रवेश पासवान, सुभाष पासवान, सुनील पासवान व उसकी पत्नी ने मिलकर कामेश्वर को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित ने गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.