जहानाबाद, जून 6 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के कोरियम गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। इस मामले में योगी साव के द्वारा सदर थाने में आवेदन देकर कहा है कि जमीन पर जबरदस्ती लोग कब्जा कर रहे थे जिसे मना करने पर मारपीट की गयी है। घायल योगी साव के आवेदन पर सदर थाने में आठ लोगों पर नामजद केस दर्ज किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुई है इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- मारपीट की घटना में आठ नामजद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...