गया, मई 20 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के चंदोखरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में सुरेंद्र दास, सोनू कुमार, मुसाफिर दास, चंद्रशेखर कुमार, श्यामसुंदर पासवान, राजपाल पासवान, रामबाबू एवं दीपक कुमार शामिल हैं। सभी चंदोखरा गांव के निवासी हैं। थानाध्यक्ष मनेस कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...