जहानाबाद, मार्च 29 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के मुरहारा पंचायत अंतर्गत मुर्गियाचक गांव में गाली गलौज एवं मारपीट की घटना को लेकर मुर्गियाचक गांव निवासी सुरेंद्र मिस्त्री ने थाने में आवेदन दिया है। अपने आवेदन में सूचक ने उल्लेख किया है कि रविवार सुबह करीब 9:00 बजे जब मैं अपने खेत पर था, तभी गांव के ही उपेंद्रनाथ भारती अपने दो बेटों के साथ आए और गाली गलौज एवं मारपीट करने लगे।उन्होंने हमें जान से मारने की भी धमकी दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है।मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...