फतेहपुर, मार्च 5 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में महिलाओं समेत 14 लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों और पुलिस की मदद से हरदो सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव में बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुई। गांव निवासी ननकू ने बताया कि पड़ोसी संदीप पुरानी रंजिश मानता है। आरोप है कि वह सुबह घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष से रामसखी, ननकू, दिलीप, ऊषा देवी और देशराज घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से संदीप कुमार, शनि कुमार, सुजीत सिंह और अर्जुन को चोटें आईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और सभी घायलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.