बदायूं, जनवरी 22 -- उझानी। क्षेत्र में अलग-अलग हुई मारपीट की दो घटनाओं में बुजुर्ग दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों ही मामलों की जांच शुरू कर दी है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर की रहने वाली महिला नीरज पत्नी अमरीश अपने शराबी देवर की शिकायत करने थाने आई । शिकायत करने से गुस्साए आरोपी देवर ने नीरज के बुजुर्ग ददिया ससुर रामभरोसे और ददिया सास सूरजकली की पिटाई कर दी। पीड़िता ने बताया कि उसका देवर शराब पीकर उत्पात करता है। शिकायत करने के बाद उसने जान से मारने की धमकी भी दी है। उधर, कछला में हिस्सा बंटवारे को लेकर तीन लोगों ने वार्ड नंबर 10 के रहने वाले 23 वर्षीय नीरज की लात-घूंसों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...