उन्नाव, जून 7 -- हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।

मारपीट की पहली घटना अकोहरी गांव के रहने वाले विशंभर पुत्र स्व. रामलोचन यादव ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि खेत जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही नारायण पुत्र स्व. शिवनंदन व उनका बेटा आदर्श मिले। रंजिशन गाली देने लगे। विरोध करने पर लाठी से मारने पीटने लगे। शोर मचाने पर गांव वालों के आने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

मारपीट की दूसरी घटना इसी क्रम में पठकनखेड़ा मजरा मवई गांव की रहने वाली मनोजा पत्नी मुन्ना ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि घर की जबरन मिट्टी ले जाने की बात को लेकर देवर रामू व उनकी पत्नी रिंकी घर के सामने गाली दे रही थी। मना किय...