मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल
जहानाबाद, मई 21 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में तीन अलग-अलग जगहों पर मारपीट की घटना हुई जिसमें छह लोग घायल हो गए। पहली घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के माछिल में बुधवार की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में शिव कांति देवी, वीरेंद्र दास, बिरजू दास और अवधेश दास शामिल हैं। दूसरी घटना चंदू बिगहि गांव की है जहां मारपीट की घटना में जितेंद्र मांझी घायल हो गए। तीसरी घटना किशूनगंज थाना क्षेत्र के टेकोरा गांव की है। जहां मारपीट की घटना में प्रीति कुमारी घायल हो गई। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में मखदुमपुर में कराया गया। यह भी पढ़ें- मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.