उन्नाव, दिसम्बर 8 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में गाली गलौज व मारपीट की घटनाओं में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के नीबी गाढा गांव निवासी सहज राम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप देते हुए बताया कि वह पांच दिसम्बर को माखी थाना क्षेत्र के गांव खत्रिनखेड़ा निवासी मामा बउवा के यहां शादी समारोह में शामिल होना था। जहां गांव निवासी बच्चू नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगे, जब मना किया तो अपने पुत्रों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी। दूसरी घटना में आट भुसौली गांव निवासी राम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह रविवार रात खेतों से नित्य क्रिया कर लौट रहा था। गांव निवासी मन्ना लाल के दरवाजे के पास से जैसे निकला तो वह गाली-गलौज करने ल...