जौनपुर, मई 3 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। भलुआही गांव निवासी मंजू ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी दीपक, मोनू, संदीप और राजकुमार ने मेरे पति जगदीश, पुत्र शिवमुहूर्त और धर्मेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची अनारपति, उमाशंकर को भी मारपीट दिया। दूसरी घटना में रूपचन्दपुर गांव निवासी रविशेखर सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे पड़ोसी आनंद सिंह, कुंवर साहब, मधुबाला सिंह और सिद्धार्थ सिंह मेरी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। मना करने पर मारपीटकर घायल कर दिया साथ ही घर के बुजुर्गों के साथ गाली गलौज भी किया। यह भी पढ़ें- मारपीट की पांच घटनाओं में 15 पर मुकदमा थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि सभी के विरुद्...