भागलपुर, जून 10 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अंतिचक थाना क्षेत्र के ओरीयप गांव में पानी गिराने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में अब्दुल गफ्फार की पत्नी जोशन खातून घायल हुई है। कहलगांव के कागजी टोला में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में नितेश कुमार, रसलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खड़हरा में हुई मारपीट में घायल हुए राजेश कुमार यादव एवं कहलगांव थाना क्षेत्र के ओगरी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल हुए नीरज यादव एवं पत्नी तारा देवी का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...