मारपीट की अलग-अलग घटना में डेढ़ दर्जन जख्मी, रेफर
समस्तीपुर, जून 17 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटना में करीब डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से जख्मी को सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक मधु कुमारी ने सभी का प्राथमिक उपचार किया और एक दर्जन लोगों को सदर अस्पताल रेफर किया। उन्होंने बताया कि जख्मी पटपारा निवासी रौशन कुमार, कोरबद्धा निवासी अनिकेत कुमार, बेलसंडी निवासी सौरभ सुमन, राहुल कुमार रघुवंश, सुनैना देवी, श्याम सुन्दर कुमार, रोहित कुमार, सुधीर कुमार महतो, सुकन महतो, रौशन कुमार, खोकसाहा निवासी दिनेश कुमार, ममता कुमारी, खदियाही निवासी मनीष कुमार, राम कुमार महतो, राज कुमारी देवी, संजीत कुमार, फूलमती देवी और प्रीति देवी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.