छपरा, मई 13 -- तरैया । तरैया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया, जहां एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में पानापुर थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी माला देवी, लौवा गांव के गौतम साह, भागवतपुर की निर्मला देवी तथा हरदासचक गांव के संजय प्रसाद शामिल हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद माला देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।

तरैया रेफरल अस्पताल में 10 दिनों से एंटीरेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज परेशान तरैया । तरैया रेफरल अस्पताल में पिछले दस दिनों से एंटीरेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करन...