मोतिहारी, अप्रैल 13 -- नवेंदु, पताही। पताही पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से मारपीट की अभियुक्त एक नाबालिक लड़की को निरुद्ध किया है। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में विगत वर्ष हुई मारपीट मामले की अभियुक्त एक नाबालिग लड़की को पदाधिकारी उमाशंकर शर्मा व महिला पुलिस बल के जवानों द्वारा छापेमारी कर निरुद्ध किया गया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...