हाथरस, मार्च 28 -- मारपीट का वीडियो हुआ वायरल -(A) सहपऊ। क्षेत्र के गांव मढ़ाका में दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पक्ष के कई सदस्य जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। वीडियो में गाली-गलौज करते हुए भागते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग उन बीच-बचाव करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियाे करीब चौदह दिन पुराना बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि गांव मढ़ाका में दो पक्षों में 14 मार्च शाम करीब छह बजे मारपीट हुई थी । कोतवाली में दोनों पक्षों की ​​​शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...