अलीगढ़, फरवरी 27 -- गोंडा। कस्बा में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गए तीन युवकों के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोंडा पुलिस ने वायर वीडियो को लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को इंटरमीडिएट परीक्षा का रसायन विज्ञान का पेपर था। रोहित, रिहान और सुमित निवासी दरबर, थाना-गोण्डा पेपर देने तलेसरा इंटर कॉलेज गए हुए थे। तीनों छात्र पेपर के समय से पूर्व पहुंचने के दौरान पास के ही मंदिर के पीछे बैठकर पढ़ाई कर रहे थे की तभी कुछ अज्ञात लड़के वहां आ गए और लड़की पर कमेंट करने का आरोप लगाते हुए तीनों लड़कों के साथ जमकर मारपीट और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान छात्र रिहान ने कहा कि मेरा रोजा है, उसके बाद भी उक्त लोग पीटते रहे। म...