औरैया, जनवरी 30 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कस्बा के रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक को कुछ लोगों ने घेरकर जमकर पीटा। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अभी तक इस मामले में कोई तह...