जौनपुर, दिसम्बर 10 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के धरौरा गांव में बुधवार की सुबह मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक परिवार पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर घायल कर दिया गया। हमले में अश्वनी कुमार दुबे सहित घर की महिलाएं भी घायल हुईं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता। अश्वनी कुमार दुबे ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार सुबह नौ बजे घर का निर्माण कार्य करा रहे थे, तभी पड़ोसी पक्ष आक्रोशित होकर लाठी-डंडे व ईंटों से हमला कर दिया। आरोप है कि बचाव में आई महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान ...