सहरसा, फरवरी 23 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी तटबंध के अंदर चिरैया थाना क्षेत्र के अलानी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गौतम चौधरी के यहां भोज कार्यक्रम के दौरान बातचीत को लेकर एडिशन कुमार और उदय कुमार के बीच कहासुनी हुई थी। बाद में रात करीब 11 बजे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें साजन कुमार व विकास कुमार घायल हो गए। अगले दिन सुबह फिर विवाद बढ़ा और संघर्ष में बदल गया, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक पक्ष से 10 व दूसरे पक्ष से 8 लोग नामजद किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.