आगरा, दिसम्बर 10 -- पटियाली क्षेत्र के न्यौठा गांव की मारपीट का वीडियो सोशल नेटवर्किंग पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहा है। सोशल नेटवर्किंग पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पक्ष दूसरे पक्ष के घर की ओर खुलेआम ईंट-पत्थर फेंकता हुआ दिख रहा है। जबकि एक अन्य फोटो में युवक हाथ में तमंचा लहराता दिखा रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है, जो कि गत तीन दिसंबर की बताई गई है। इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई है। इस मामले में पुलिस ने बताया है कि प्रकरण में थाना में रिपोर्ट दर्ज है और पुलिस कार्रवाई जारी है। वायरल हुई वीडियो की भी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...