गोपालगंज, जून 13 -- भोरे। थाने के विश्रामपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर दस वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर महिला पर जानलेवा हमलाकर घायल कर दिया गया तथा उसके जेवर छीन लिए गए। इस संबंध में गांव के स्व देवराज यादव की पत्नी शुकवरिया देवी ने शनिवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि उनका 10 वर्षीय नाती छठू कुमार बीते 8 जून को भैंस चराने गया था। इसी दौरान गांव के कन्हैया यादव ने पुराने विवाद को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जानकारी मिलने पर जब वह पूछताछ करने गईं तो कन्हैया यादव सहित अनिल यादव, जितेंद्र यादव, शारदा देवी और विभा कुमारी समेत छह लोगों ने घटना को अंजाम दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...