भदोही, अप्रैल 29 -- सुरियावां। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर गांव निवासी सियाराम उपाध्याय ने थाने में तहरीर देकर विपक्ष पर भूमि विवाद को लेकर मारपीट का आरोप मढ़ा है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस जांच में जुट गई है। बताया कि विपक्ष के लोग भूमि विवाद को लेकर आए दिन गाली दे रहे हैं। इतना ही नहीं मामूली बात को लेकर मारपीट को भी आमदा हो जा रहे हैं। इसे लेकर पीड़ित पक्ष में तनाव बना हुआ है। ऐसे में मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए। वहीं, मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...