मारपीट का मुकदमा पुलिस आयुक्त के आदेश पर दर्ज
गंगापार, मार्च 13 -- विपक्षी के घर के सामने से ट्रैक्टर ले जाते समय रोक कर मारा पीटा गया। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की जिसपर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय खानदेव निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र शिवकुमार का आरोप है कि पांच मार्च को वह अपना ट्रैक्टर विपक्षी के दरवाजे के पास से ले जा रहा था। आरोप है कि रोककर उसे मारा पीटा गया गालियां दी गई उसकी बहन सोनम को भी पीटा गया। धर्मेंद्र कुमार का आरोप है कि थाने में सुनवाई न होने पर वह पुलिस आयुक्त के यहां फरियाद लगाई। जिस पर मऊआइमा पुलिस ने गांव के रविन्द्र कुमार, निर्मला देवी,शिवम,मनोरमा तथा ग्राम गमरहटा निवासनीय चुलबुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.