गिरडीह, जनवरी 28 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस ने मारपीट के वारंटी अभियुक्त खूबलाल पंडित को गिरफ्तार कर मंगलवार को गिरिडीह न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी महुआर पंचायत के धरतीशरण का रहनेवाला है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 35/2024 से जुड़ा हुआ है। घटना के बाद से आरोपी पुलिस की नजरों से फरार चल रहा था। अदालत से इसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने छापा मारा और दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...