बलिया, मई 17 -- रानीगंज। बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में एक युवक पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नौरंगा निवासी ओमपुरी साह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह गांव में मिठाई की दुकान चलाते हैं। बीते 12 मई की रात दुकान बंद कर घर लौटते समय गांव के ही गोल्डू ठाकुर ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले में बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- मारपीट की प्राथमिकी हुई दर्ज यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दुकानदार को लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...