बुलंदशहर, जनवरी 31 -- गुलावठी। ग्राम कैथाला निवासी मीनू शर्मा ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसके पति के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। दर्ज कराई रिपोर्ट में मीनू शर्मा ने बताया कि उसके पति ललित शर्मा किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। जब उसके पति शाम को अपने घर वापस लौटे तो, तभी घर के बाहर गांव के ही रहने वाले ईशान्त पुत्र रिन्कू, अनुज पुत्र भगवान, विशान्त पुत्र मनोज, मनोज पुत्र छिद्दालाल ने उसके पति के साथ गाली गलौच व मारपीट की। आरोपी उसके पति को दूर खींचकर ले गए, और जमकर मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.