भदोही, मई 19 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के वीरभद्रपट्टी गांव श्याम बहादुर सिंह ने थाने में तहरीर दिया। तीन आरोपितों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। तहरीर में कहा कि 16 मई को आठ बजे रात वह एक दुकान पर बैठे थे। तभी आकाश उर्फ गोलू, अच्छेलाल सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह पहुंचे। आरोपितों ने बाइक से मेडिकल स्टोर ले चलने की बात कही और कहासुनी कर लिया। हालांकि लोगों के समझाने पर जब ले गया तो रास्त में मारपीट कर लिया और सिर को फोड़ दिया। आरोपितों ने लोहे के रोड, लाठी-डंडा आदि से मारकर जान से मारने की धमकी दिया। यह भी पढ़ें- खेत गए युवक को पीटा, तीन पर केस पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...