बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- नगर के मोहल्ला शराफतुल्ला निवासी संजय पुत्र जयसिंह ने कुछ लोगों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाने में दी तहरीर के अनुसार संजय के घर बेटे का नामकरण था। जिसको लेकर वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर गुब्बारे लग रहा था। तभी कुछ बच्चे गुब्बारे तोड़ रहे थे। संजय ने बच्चों को डांट कर वहां से भगा दिया। आरोप है कि तभी बच्चों के परिजन वहां आये और उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में उसे काफी चोट लगी। जब बीच बचाव करने में उसकी चचेरी बहन मानवी आई, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल संजय का मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.