मुंगेर, मार्च 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर कांड संख्या संख्या 44/26 के तहत मारपीट मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपियों में रामचंद्रपुर निवासी रामदेव यादव का पुत्र मनोज यादव और दूसरा अविनाश कुमार उर्फ गोलू कुमार है। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि बीते 4 मार्च को रामचंद्रपुर गांव में गाली-गलोज व मारपीट की घटना हुई थी। पीड़ित गांव निवासी गणेश मंडल का पुत्र दिनेश मंडल ने थाने में आवेदन देकर दोनों को नामजद अरोपी बनाया था। सूचना पर एएसआई सत्तो पासवान की टीम ने दोनों को गांव से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...