गिरडीह, जून 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के पंजाबी मोहल्ला निवासी विजय कुमार ने मारपीट कर सोने की चेन छिनतई को लेकर नगर थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कहा कि 30 मई को बीबीसी रोड से गुजरने के दौरान कुम्हरटोली के पास दो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर लोकेट लगा हुआ सोने की चेन की छिनतई कर ली। इस दौरान उनका मोबाइल भी छिनने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर लोहे के हथियार से उनके माथे पर हमला किया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...