लखनऊ, फरवरी 12 -- मोहनलालगंज। संवाददाता गोपालखेड़ा में रहने वाले रामसेवक की गांव में ही रहने वाले लोगों ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रामसेवक ने बताया कि मंगलवार को गांव में रहने वाले समीर, अशोक, अनुज, मनोज, रेनू व रेशमा ने रंजिशन लाठी डंडा व कुल्हाड़ी लेकर हमला कर दिया, जिससे वह गम्भीर रुप से जख्मी हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...