सिद्धार्थ, मई 19 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला-झकहिया मार्ग पर पंडित डिहवा में एक पेट्रोल पंप के मैनेजर ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों मारपीट करने व रुपये से भरे बैग छीनने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर निवासी चंदन श्रीवास्तव कठेला समय माता थानाक्षेत्र के पंडित डिहवा में स्थित एक पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। सोमवार को मैनेजर ने कठेला थाने पर तहरीर देकर बताया कि रविवार को दिन में करीब पौने 12 बजे कुछ लोगों ने अचानक हमला कर उससे रुपये से भरे बैग छीनने का प्रयास किया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मारपीट की घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। एसएचओ अर...