भागलपुर, मार्च 2 -- थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी निरंजन कुमार यादव ने मारपीट कर रुपये लेने के आरोप में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि सभी आरोपी थाना क्षेत्र के मिरहट्टी के रहने वाले हैं। कोलगामा बहियार में मवेशी चराने गए थे। लौटने के दौरान मारपीट की, Rs.980 रुपये आरोपियों ने छीन लिए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...