देवरिया, दिसम्बर 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुकदमा दर्ज कराने से नाराज मनबढ़ों ने एक दुकानदार को रास्ते में घेरकर पिटाई कर दी। वहीं उसके पाकेट से करीब 25 हजार रुपये भी छिन लिए। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो नामजद व तीन अज्ञात लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया है। शहर के न्यू कालोनी निवासी कैलाशपति चौरसिया पुत्र स्व. रामअवतार की एक दुकान छ: मुखी चौराहे पर है। उन्हे एक फर्म द्वारा अपने मुकदमों को दाखिल करने एवं उसकी पैरवी करने के लिए अधिकृत किया गया है। आरोप है कि 16 फरवरी 2023 को संत कबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र के एक दुकानदार द्वारा उनकी फर्म से 22.54 लाख का सामान उधार खरीदा गया और धनराशि का भुगतान नहीं किया गया। बार- बार तगादा करने के बाद थक हारकर कैलाशपति ने उक्त दुकानदार के विरूद्ध केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद दुकानदार ...