बदायूं, मार्च 4 -- मुजरिया, संवाददाता। क्षेत्र के गांव सबदलपुर के रहने वाले किसान राजेंद्र सिंह पुत्र झाजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट कर 18 हजार रुपये और बाइक छीनने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। राजेंद्र ने बताया कि दो मार्च की शाम वह उझानी मंडी में पांच क्विंटल सरसों बेचकर लौटे थे। फसल के 27 हजार रुपये मिले थे, जिनमें से उधारी चुकाने और खरीदारी के बाद उनके पास 18 हजार रुपये बचे थे। रात करीब 11.30 बजे खेत से घर लौटते समय गांव में एक व्यक्ति ने पिकअप खड़ा कर उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उसके साथ चार और लोगो ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर 18 हजार रुपये और उनकी बाइक छीन ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक वापस दिला दी, लेकिन नकदी नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.