छपरा, जून 19 -- मकेर । मकेर थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला निवासी असगर कुरैशी ने पड़ोस के छह नामजद और 12-13 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट कर घायल करने और 20 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना 16 जून की रात करीब नौ बजे की है। असगर कुरैशी अपने भाई अकबर कुरैशी के साथ मकेर बाजार स्थित दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में कुछ लोग लाठी-डंडा और तलवार का प्रदर्शन कर रहे थे। यह भी पढ़ें- मारपीट, लूटपाट व महिला से अभद्रता का दर्ज कराया केसघटना का विवरण रास्ता देने का आग्रह करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में असगर कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान उनसे 20 हजार रुपये भी छीन लिए गए। घायल को इलाज के लिए प्राथ...