नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। करोल बाग में सक्रिय गड्डी बाज गिरोह ने नकली नोटों का झांसा देकर युवक को जाल में फंसाया, फिर ऑनलाइन रकम ट्रांसफर का दबाव बनाकर मारपीट की और आईफोन लूट लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी इसरार, सुलेमान, आशिक खान और असलम को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि द्वारका निवासी युवक को आरोपियों ने बहाने से सुनसान जगह ले जाकर पीटा। रुपये ट्रांसफर से इनकार करने पर उसका सिर फोड़ दिया और फोन छीन लिया। घायल को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर ईको वैन का नंबर ट्रेस किया और आरोपियों को दिल्ली कैंट से दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह नकली नोटों की गड्डी दिखाकर शिकार को फंसाता और सुनसान स्थान पर ले जाकर लूटपाट करता था। आरोपी दिल्ली भर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.