फतेहपुर, मार्च 15 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट कर उसे कुएं में धक्का देकर जान से मारने का प्रयास किया गया। घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की है। बिझौली निवासी संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि शनिवार शाम गांव के ही सत्यदेव शुक्ल, विनोद कुमार, अभय कुमार, विकास तथा कल्लू शुक्ल एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे घर की ओर घसीटते हुए ले गए और कमरे में बंधक बना कर पीटा। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया। किसी तरह मौका पाकर वह जान बचाने के लिए भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे गांव के पास कुएं के पास पकड़ लिया और जान से मारने की नीयत से कुएं में धक्का दे दिया। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.