गाज़ियाबाद, नवम्बर 21 -- मोदीनगर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग के चलते मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया गया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर मोदीनगर कोतवाली में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मोदीनगर तिबड़ा रोड बाग कॉलोनी निवासी महिला शक्ति शर्मा के अनुसार, उसकी शादी आठ साल पहले ओल्ड फरीदाबाद निवासी पंकज भारद्वाज के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करते थे। पिछले दिनों पांच लाख रुपये की मांग के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके पक्ष के लोगों को आपबीती बताई। जिस पर कोतवाली में तहरीर दी गई। आरोप है कि कई बार काउंसिलिग होने के बाद भी समाधान नहीं हो सका है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति दीपक भारद्वाज, सुनीता, दिनेश, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.